बलिया : बांसडीह सीएचसी को 16 दिन बाद मिला नया अधीक्षक, डॉ. नितिन कुमार सिंह ने संभाला पदभार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह सीएचसी को 16 दिन बाद मिला नया अधीक्षक, डॉ. नितिन कुमार सिंह ने संभाला पदभार

     

    फ़ोटो - डॉ नितीन कुमार सिंह अधीक्षक सीएचसी बांसडीह,बलिया

    बांसडीह (बलिया)। करीब 16 दिन से रिक्त चल रहा बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा अधीक्षक का महत्वपूर्ण पद पर सीएमओ बलिया ने शुक्रवार को डॉ नितीन कुमार सिंह की तैनाती कर दिया है।

    शुक्रवार को सीएमओ बलिया द्वारा जारी पत्र में  बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तात्कालिक प्रभाव से डा नितिन कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण कर कार्य सम्पादित करने का आदेश जारी किया है।


    आपको बताते चले कि सीएचसी बांसडीह के अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर के निधन के बाद से यह पद रिक्त था, जिससे अस्पताल का प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। सीएमओ के आदेश सार्वजनिक होते ही अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने गहरी राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों से चिकित्सा अधीक्षक की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से बेपटरी हो गई थीं, जिससे मरीजों और कर्मचारियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।सीएमओ ने नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन शुरू करने का निर्देश दिया है। इस नियुक्ति से अस्पताल में एक बार फिर से बेहतर प्रबंधन और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जगी है।