BALLIA Breaking : नगर पंचायत का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण ,सर्वदलीय बैठक का आयोजन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BALLIA Breaking : नगर पंचायत का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण ,सर्वदलीय बैठक का आयोजन

     


    बांसडीह,बलिया। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को शाम को नगर के विकास हेतु सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया है। इस सर्वदलीय बैठक में नगर के विकास हेतु संभ्रांत व्यक्तियों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे।

    डॉक्टर विंकटेश मौत प्रकरण : चौथे दिन भी जारी रहा धरना, चिकित्सको से मिले पूर्व विधायक,प्रकरण में CM से मिलकर करेंगे एसआईटी जांच की सिफारिश

    चेयरमैन सुनील सिंह ने बताया कि नगर पंचायत कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार की शाम पांच बजे से सात बजे तक दो घंटे की बैठक क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ होगी। श्री सिंह ने बताया कि बीते दो वर्षों तक हमने नगर को संचालित किया है आगामी तीन वर्ष नगर के संभ्रांत व्यक्ति ही अपने महत्वपूर्ण सुझाव से नगर के विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य नगर के सर्वांगीण विकास के लिए होगी। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों द्वारा नगर के विकास कार्यों में सुझाव लिए जाएंगे।इस सर्वदलीय बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ संभ्रांत व्यक्ति,सामाजिक व्यक्ति,व्यापारी वर्ग सहित अन्य समाजिक क्षेत्र के लोगों को नगर पंचायत के कर्मियों ने घर घर जाकर आमंत्रित किया है। श्री सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को एक आदर्श नगर बनाने के लिए सभी संभ्रांत व्यक्तियों के निर्देशन में विकास कार्य किए जाएंगे,नगर के छोटे से बड़े कार्यों के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। यह समितियों का कार्य नगर में विकास कार्यों की देखरेख, पारदर्शिता सहित नगर क्षेत्र के कोने कोने में जहां  कुछ कमियां है वहां उन कमियों के बारे में सुझाव के साथ विकास कार्यों को प्रभावी रूप से लागू करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपील किया है कि सर्वदलीय बैठक में पक्ष विपक्ष सहित सभी संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।