बलिया : मोटरसाइकिल की टक्कर से राहगीर घायल,अस्पताल जाते समय हुई मौत
फाइल फ़ोटो - मृतक मंजय यादव
बांसडीह,बलिया। कोतवाली क्षेत्र के पिंडाहरा में बांसडीह बलिया मार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि मोटरसाइकिल की टक्कर से सड़क पर जा रहे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज कर उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया जहां रास्ते में ही घायल की मौत हो गई।घटना के बाद हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडाहरा निवासी 35 वर्षीय मंजय यादव पुत्र देवनाथ यादव शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर के सामने सड़क पर टहलने के लिए निकले थे तभी बांसडीह की तरफ से आ रही मोटरसाइकल ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मंजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।वही इस घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के खबर घर पहुंचने के बाद मृतक मंजय यादव घर कोहराम मच गया पत्नी गुड़िया देवी बदहवास हालात में रोने चीखने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया।मृतक मंजय यादव के दो अबोध बच्चों में 6 वर्ष का पुत्र विपुल लाल,चार वर्षीय पुत्री गुड्डन भी मां को रोते देख रो रहे हैं।मामले में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है,अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।