बलिया ब्रेकिंग : बांसडीह विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी पर एक खिलाफ मुदकमा दर्ज,जांच में जुटी पुलिस
बांसडीह,बलिया।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मस्जिद में की गई बैठक को लेकर बांसडीह से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिए गए वक्तव्य के बाद सोशल मीडिया पर अजय कुमार यादव नामक फेसबुक अकाउंट से बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी वायरल किए जाने पर भाजपा बांसडीह मंडल के महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
वायरल टिप्पणी
दुर्गेश मिश्र ने अपने तहरीर में बताया है कि सोशल मीडिया पर बैरिया विधानसभा के झरकटहा निवासी अजय कुमार यादव द्वारा बांसडीह विधायक केतकी सिंह के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग के साथ एक महिला का अपमान किया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।इस संबंध में प्रभारी कोतवाल पारसनाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में संबंधित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है,वैधानिक कार्यवाही चल रहीं है।