बलिया : 25 लाख कैश के साथ रेलवे स्टेशन से एक गिरफ्तार,आयकर विभाग ने जब्त किया कैश
बलिया। ऑपरेशन सतर्क के तहत 25 लाख नगदी के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल ने हिरासत में लिया है। सुरक्षा बन्दोबस्त व अपराधिक गतिविधि निगरानी के क्रम में रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर पर रेसुब बलिया व रारेपु बलिया , सीआईबी वाराणसी के संयुक्त चेकिंग के दौरान समय 7.00 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति अक्षय कुमार सोनी पुत्र श्री जिउत सोनी, निवासी-गोनिया टोला रानीगंज बैरिया, थाना-बैरिया, जिला-बलिया के पास से नगदी कुल 2500000/- (पच्चीस लाख रूपये) बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बरामद किए गए नगदी का विवरण नहीं दे सका,लिहाजा संदिग्ध व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हिरासत में लिया गया।
संयुक्त टीम ने इस बाबत आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया। सूचना पाकर आयकर अधिकारी वाराणसी से समय 15.00 बजे उपस्थित हुए तथा हिरासत में लिए गए व्यक्ति को आयकर विभाग द्वारा पूछ ताछ करने के उपरांत आयकर अधिनियम की धारा 131(1A) 1961 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत बरामद रकम उनके द्वारा जप्त किया गया व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्दगी दी गई।
बरामद करने वाले बल सदस्यो व पुलिस बल का नाम
01. कान्स. अखिलेश कुमार सिंह, रेसुब पोस्ट बलिया
02. कान्स. विरेन्द्र कुमार, रेसुब पोस्ट बलिया
03.हेका. अरूण कुमार यादव, जी.आर.पी. बलिया
04. कान्स. अनुप कुमार, जी.आर.पी. बलिया 5. सउनि. गुलाब वारिश सिद्धकी, रेसुब अआशा / वाराणसी
06.हेका. विनय स्वरूप् निसाद, रेसुब अआशा / वाराणसी
