Big Breaking: इस कारण कल बंद रहेगा बड़ी वाहनों का बक्सर में प्रवेश,पढ़े पूरी ख़बर
बलिया : कल दिनांक-06.09.2025 को पूर्वाह्न 07.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक बक्सर जिला में प्रवेश करने वाली बड़ी/भारी वाहनों के परिचालन प्रतिबंधित करने के सम्बन्ध में बलिया पुलिस द्वारा सूचना जारी की गई है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री कल दिनांक 06.09.2025 को जनपद बक्सर के राजपुर थानान्तर्गत परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम अवधि तक के लिए बक्सर जिला में प्रवेश करने वाली बड़ी वाहनों की रोकथाम आवश्यक है, उक्त परिप्रेक्ष्य में सुगम यातायात के निर्बाध व्यवस्था नितान्त आवश्यक है। उपर्युक्त वर्णित परिस्थिति में दिनांक-06.09.2025 को पूर्वाह्न 07.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक बक्सर जिला में प्रवेश करने वाली बड़ी/भारी वाहनों के परिचालन प्रतिबंधित (ताकि वाहनों का दबाव कार्यक्रम स्थल क्षेत्र में नही पड़े) रहेगा ।
