बलिया : बांसडीह में युवक पर तेजाब से हमला,युवक गंभीर रूप से झुलसा ,वाराणसी रेफर - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में युवक पर तेजाब से हमला,युवक गंभीर रूप से झुलसा ,वाराणसी रेफर

     


    बांसडीह, बलिया। कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों द्वारा युवक पर तेजाब से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेजाब से हमले की घटना के समाने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद गांव निवासी राजकुमार तिवारी को पड़ोस के गांव बरियारपुर के युवक दुर्गेश पाण्डेय ने फोन से ख़ेवसड स्थित पेवन का ढाला पर मिलने का बुलाया गया।राजकुमार दुर्गेश पाण्डेय द्वारा उसके बिना शंका के उक्त स्थान पर पहुंचा जहां पहले से  घात लगाए कुछ युवकों द्वारा घेर करबीरा हमेशा पीटना शुरू कर दिया हमलावर इतने क्रोधित थे कि उन्होंने राजकुमार के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया लेकिन राजकुमार द्वारा तत्काल पीछे मुड़ गया जिससे तेजाब उसके बाह और पीठ पर जा गिरा। राजकुमार गंभीर रूप से घायल होकर तड़फड़ाने लगा।  युवक को गंभीर रूप से घायल कर हमलावर मौके से भाग निकले। तेजाब के हमले से झुलस राजकुमार किसी तरह जान बचाकर भागा और घर पहुंचा घर पहुंचने पर राजकुमार के दर्दनाक हालत देखकर पर परिवार और पड़ोसी शब्द में आगे पड़ोसियों ने तुरंत मदद करते हैं उसे बांसुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया यह उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बलिया और फिर वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

    यह भी पढ़े - बलिया : पटना और बक्सर से जुड़ेगा बलिया का यह सेतु, इनके प्रयास से हुआ बलियावासियों का सपना साकार,तीन सौ करोड़ से होगा निर्माण कार्य

    घटना के सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा वह  कोतवाल राकेश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बाबत विस्तृत जानकारी लिया।

    घटना के बाद राजकुमार की दादी लहासो देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित दुर्गेश पाण्डेय पर अपने नाती को बुलाकर इस हमले के साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात  के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दुर्गेश पांडे की तलाश में पुलिस जुट गई है।


    क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।घायल युवक का दुर्गेश पाण्डेय की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर आरोपी द्वारा साजिशन घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्दी घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।