बलिया :महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी से भड़की सुभासपा, कार्यकताओं ने शौकत अली का फूंका पुतला - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी से भड़की सुभासपा, कार्यकताओं ने शौकत अली का फूंका पुतला



    बांसडीह, बलिया। बहराइच में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान महाराजा सुहेलदेव पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के दिए गए आपत्तिजनक बयान पर स्थानीय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्र मिंटू के नेतृत्व में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बांसडीह कचहरी चौराहे पर शौकत अली की पुतला फूंक विरोध जताया है।

    READ ALSO -बलिया : नाबालिग के अपहरण का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    श्री मिश्र ने महाराजा सुहेलदेव देश की संस्कृति, सभ्यता, धर्म के रक्षक थे। जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय जनमानस की संप्रभुता हेतु लड़ाई लड़ी और विदेशी लुटेरे आक्रमणकारियों को नेस्तनाबूद के साथ पतन किया। उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि माफी मांग लो वरना अपना डीएनए चेक कराओ कि तुम इस देश के हो या नहीं।

    विरोध प्रदर्शन में लालजी राजभर, सुनील राजभर, बालेश्वर राजभर, चंदन चौरसिया, उमेश मौर्य, दीपक ठाकुर, सुनील वर्मा, राजेश राजभर, शिवजी राजभर, बीरबल राजभर, अंजनी मिश्रा, विजय वर्मा, रजनीश तिवारी आदि रहे।