बलिया : घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सहतवार,बलिया । सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरियां गांव में बगीचे से घर लौट रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। डूमरिया गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने बगीचे के पास भैंस बांधने गई थीं।
यह भी पढ़े - बलिया : पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट,तीन पर FIR
यह भी पढ़े - बलिया : मारपीट कर घायल करने के मामले में रेवती एक व्यक्ति पर FIR
जब वह वापस घर लौट रही थीं और अपने मोबाइल पर बात कर रही थीं, तभी गांव के ही अमरजीत चौहान और समरजीत चौहान ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। दोनों युवकों ने पीड़िता का मुंह दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सकें। इस दौरान उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद जब सड़क पर किसी को आते देखा तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने घर घरवालों को पूरी घटना बताई। स्वजन उसे लेकर सहतवार थाने पहुंचे। जहां अमरजीत चौहान और समरजीत चौहान के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई । पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
