बलिया : युवा कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बेराजगार दिवस के रूप में मनाया - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : युवा कांग्रेसियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बेराजगार दिवस के रूप में मनाया

     


    बांसडीह,बलिया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्षेत्र के केवरा (अकोल्ही मोड़) पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नौकरी चोर,गद्दी छोड़ के नारा के उद्घोष करते हुए राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया औरपीएम मोदी के दीर्घायु व सदबुद्धि की कामना किया। 

    यह भी पढ़े - बलिया : विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत

    युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी कर वाराणसी जैसे पवित्र स्थान से सांसद बने और पूरे देश में वोट चोरी कर सरकार बनाकर पीएम भी बन गए। पीएम ने वादे बहुत किए लेकिन निभाया एक भी नहीं। बेरोजगारी चरम पर है। पीएम को याद दिलाया कि आपने इस कार्यकाल में युवाओं को 2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का काम का वादा किया था लेकिन यह वादा बस जुमला बनकर रह गया। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, विनोद यादव,चन्दन राजभर,सल्टू राजभर,रवि राम सुरज कुमार,राज कुमार अजीत कुमार आदि रहे।