बलिया : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान,सफाई कर्मी सम्मानित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान,सफाई कर्मी सम्मानित

     


    बांसडीह,बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को बड़ी बाजार में गांधी प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि के रूप में विश्राम सिंह ने झाड़ू लगाने के साथ ही श्रमदान किया। विधायक प्रतिनिधि ने इस मौके पर एक दर्जन सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

    यह भी पढ़े - बलिया : विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत

    यह भी पढ़े - बलिया : ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत

     भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में झाड़ू लेकर बड़ी बजार गांधी प्रतिमा स्थल के आस पास सफाई अभियान चलाया। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते और इसमें भागीदार बनने के साथ सफाईकर्मियों को सम्मानित करते हुये गौरव का अनुभव हो रहा है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि बांसडीह मंडल में स्वच्छता अभियान चलाये जाने के साथ ही अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।आयोजित कार्यक्रम में अरुण सिंह, मूनजी गोंड,दुर्गेश मिश्रा,तेजबहादुर रावत,सिंपी सिंह,शिवम गुप्ता,दिग्विजय सिंह,राजेंद्र सिंह,शैलेन्द्र शुक्ला,अभिषेक सिंह,अखिलेश तिवारी,प्रवीण सिंह,शनि राजभर,आशीष गुप्ता,विजय सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।