बलिया : शरदीय नवरात्रि में बांसडीह के पूजा पंडालों में सजा माता रानी का दरबार
बांसडीह,बलिया। शरदीय नवरात्रि के सप्तमी के दिन सोमवार की देर शाम कस्बे सहित क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं वैदिक मंत्रोचार के साथ स्थापना की गई साथ ही मां के मुख पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। मां दुर्गा के पट खुल जाने के बाद देर रात तक मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भीड़ लगी रही।
फोटो - नवयुवक महावीरी झंडा पूजन समिति द्वारा माता रानी की भव्य झांकीमंगलवार को अष्टमी के दिन माता रानी के दर्शन हेतु भक्तों का जमावड़ा पूजा पंडालों में लगने लगा ।कस्बे में परंपरागत सहित कई दुर्गा पूजन पंडाल बनाए गए है कई पूजा समितियों ने मां दुर्गा के साथ हनुमान जी की भी मूर्ति स्थापित की गई है। बड़ी बाजार में श्री महावीरी झंडा एव दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा महिषासुर का वध करते हुए आकर्षक झांकी बनाई गई है , साथ में भगवान गणेश,कार्तिक,मां सरस्वती,मां लक्ष्मी के साथ हनुमान जी की झांकी लगाई गई है। नई बस्ती में नवयुवक बाल ज्योति संघ द्वारा भव्य झांकी में मां दुर्गा द्वारा असुर राज महिषासुर का बध साथ में हनुमान जी,गणेश जी ,मां सरस्वती, मां लक्ष्मी,भैरो जी एवं बाबा केदारनाथ की झांकी सजाई गई है।
फोटो -भारतीय युवक संघ स्थापित माँ काली और हनुमान जी की झांकी
बड़ी बाजार के भारतीय युवक संघ ने अपने झांकी में मां काली के द्वारा रक्तबीज असुर का बध और हनुमान झांकी,प्रेम बाल ज्योति संघ द्वारा मां दुर्गा के द्वारा महिषासुर बध,साथ में हनुमान जी,जनता बाल ज्योति संघ द्वारा हनुमान जी,BAC परिवार दुर्गा पूजन समिति द्वारा माता रानी का भव्य दरबार और हनुमान जी की झांकी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
वही बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर पोखरे पर काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती का आयोजन भी किया गया।रंग बिरंगी रौशनी से क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल जगमग कर रहे है। श्रद्धालुओ की भारी भीड़ मेले को आकर्षक बना रही है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद है।
फोटो - जनता बाल ज्योति संघ और दुर्गा समिति बांसडीह पूजा पंडाल



