बलिया : बांसडीह में गंगा आरती का भव्य आयोजन,लोगो ने आयोजक समिति के साथ चेयरमैन का किया आभार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में गंगा आरती का भव्य आयोजन,लोगो ने आयोजक समिति के साथ चेयरमैन का किया आभार

     


    बांसडीह,बलिया। शरदीय नवरात्रि में कस्बे के बाबा भुट्टेस्वरनाथ महादेव मंदिर के पोखरे पर BAC परिवार दुर्गा पूजन समिति द्वारा बड़े तीर्थक्षेत्रों के तर्ज पर आयोजित गंगा आरती इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार महाअष्टमी से प्रारंभ है जिसका विजयादशमी को समापन होगा।

    यह भी पढ़े -बलिया : आपसी रंजिश में महिला समेत परिवार को पीटा,FIR दर्ज

    मंगलवार को प्रारंभ हुए इस गंगा आरती में काशी से आए आचार्य अनुज दुबे,शिवम झा,जय नारायण तिवारी और अवधेश पाठक ने वैदिक मंत्र के साथ आरती संपूर्ण कराई। आरती के समय क्षेत्र कई स्थानों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भी गंगा आरती का दर्शन पूजन कर माता गंगा से आशीर्वाद की कामना किया। 

    बीएससी परिवार दुर्गा पूजन समिति के प्रबंधक रामदुलार तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को गंगा आरती देखने के लिए बड़े शहरों के धार्मिक स्थलों जैसे हरिद्वार,काशी,पटना आदि जाना पड़ता था,लेकिन इस बार स्थानीय लोगों के सहयोग से वाराणसी के ही विद्वानों द्वारा इस गंगा आरती का आयोजन किया गया ताकि श्रद्धालु स्थानीय स्तर पर ही गंगा आरती का विहंगम दृश्य देख सके।बताया कि इस कार्यक्रम में समिति के पवन पटेल मिथुन तिवारी अंकित शर्मा चंदन गुप्ता अमन सिंह अंकित पटेल विशाल तिवारी काजू तिवारी सहित अन्य समिति के सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी से यह गंगा आरती आयोजित किया जा सका।

    गंगा आरती में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम,राममोहन तिवारी,अभिषेक सिंह राजा, सुग्गु तिवारी,निखिलेश पाण्डेय,गुड्डू सिंह,धर्मेंद्र तिवारी,सहित अन्य गणमान्य समाजसेवी शामिल रहे।


    लोगो ने गंगा आरती के लिए चेयरमैन का आभार प्रकट किया

    बांसडीह,बलिया। दशहरे के अवसर पर कस्बे में ही रही गंगा आरती लोगो के चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए आयोजक समिति के साथ नगर के चेयरमैन सुनील सिंह बबलू का भी आभार प्रकट कर रहे है।कारण यह है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से वर्षों से बाबा भुट्टेस्वरनाथ का पोखरा उपेक्षित रहा है,गंदगी और झाड़ झंझाड़ का आलम यह था कि दिन में भी उधर से निकलना मुश्किल था। 62 लाख 77 हजार रुपए की लागत से चेयरमैन द्वारा इस पोखरे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है,वर्तमान में 31लाख रुपए की प्रथम किस्त की धनराशि से लगभग 50 प्रतिशत कार्य कराया जा चुका है। पोखरे के आधे हिस्से में पक्की सीढ़ियां,पाथवे आदि बनाई जा चुकी है। पोखरे के सुंदरी कारण होने के बाद ही यह गंगा आरती का कार्यक्रम संभव हो सका है जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। वही इस आभार से चेयरमैन ने इसे कार्य को लोगो का आशीर्वाद बताया कहा कि यह सभी कार्य आप जनता जनार्दन के आशीर्वाद से ही संभव हो सका है।