बलिया : बांसडीह चेयरमैन के उत्तम स्वास्थ के लिए लोगो ने किया हवन -पूजन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह चेयरमैन के उत्तम स्वास्थ के लिए लोगो ने किया हवन -पूजन



     बांसडीह,बलिया। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील सिंह विगत बीस दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके जल्द उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना के लिए शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बड़ी बाजार स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में हवन-पूजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह लीवर में इन्फेक्शन,किडनी स्टोन और उच्च रक्त शर्करा रोग से पीड़ित है।

    यह भी पढ़े - बलिया : पटना और बक्सर से जुड़ेगा बलिया का यह सेतु, इनके प्रयास से हुआ बलियावासियों का सपना साकार,तीन सौ करोड़ से होगा निर्माण कार्य

     श्री सिंह का इलाज के लिए पहले लखनऊ स्थित मेंदाता हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में वह हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में अपना स्वास्थ की देखभाल करा रहे है। प्रार्थना करने वालों में प्रवीण पटेल,पप्पू तिवारी,मनीष मिश्रा,अरुण सिंह,राजेश तिवारी, सब्बू तिवारी,दीपू तुरहा, भोलू तिवारी,मनु वर्मा, सोनू सिंह,ऋतुराज सिंह आदि अन्य लोग रहे।