बलिया : हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अकीदतमंदों ने निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,मांगी अमन-ओ-शांति की दुआएं - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अकीदतमंदों ने निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,मांगी अमन-ओ-शांति की दुआएं

     


    बांसडीह (बलिया )। हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को बांसडीह बाजार स्थित मदरसे से अकीदतमंदों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाल कर अमन-ओ-शांति की दुआएं मांगी। क्षेत्र के सभी मस्जिदों और बड़ी बाजार स्थित पुलिस चौकी में शहीद बाबा प्रांगण में विशेष सजावट की गई थी । ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शाहिद बाबा के निमित चादर को लेकर जुलूस बड़ी बाजार स्थित मदरसे से निकल कर बड़ी बाजार,स्टेट बैंक रोड,बांसडीह इंटर कालेज,कोतवाली,इलाहाबाद बैंक रोड सहित समूचा कस्बा भ्रमण के बाद चौकी स्थित शहीद बाबा के मजार पर पहुंची। जहां पूरे चादर चढ़ाया पेश कर फातिहा पढ़ लोगो ने अमन चैन की दुआ की।


    जुलुस मे शामिल लोग नारे-ए-तकबीर बुलंद करते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने शरबत व मिठाई बाँटकर मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया। जामा मस्जिद के मौलाना हाफिज शकील ने बताया कि इस्लाम धर्म के सबसे महान नबी और आखरी पैगंबर मोहम्मद साहब थे। जिन्होंने सभी बुराइयों से पार दुनिया को एक नई रोशनी दिखा का सत्य और अहिंसा की राह पर मानव को जीने का संदेश दिया।पैग़म्बर-ए-इस्लाम ने पूरी दुनिया को इंसानियत, सच्चाई और मोहब्बत का संदेश दिया हैं। 



    जुलुस मे अब्दुल मनीर,हाजी शकील, मो एकलाख,राकेश मिश्र, मोहम्मद सफीक,मुस्लिम हुसैन,अजहर हुसैन,मोहर्रम,सद्दाम हुसैन,शमशाद,गुड्डू खान, पिंटू खान सहित सैकड़ो लोगो ने शिरकत इस दौरान गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिला । इस मौके पर सुरक्षा के दृष्टि से बांसडीह कस्बे के प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक सोनम राव के साथ दर्जनों पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे ।