बलिया : पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट,तीन पर FIR
बांसडीह,बलिया : कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर गांव में पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल करने के मामले में पुलिने गांव के ही युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घायल युवक रामप्रवेश पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ही गांव के तीन युवकों सत्यप्रकाश , धर्मपकाश और अजीत चौहान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है की 30 अगस्त को शाम करीब 7 बजे जब वह गांव से बाहर जा रहे थे, तब तीनों आरोपितों ने मोटरसाइकिल पर आकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ, कंधे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
