बलिया : बाढ़ पीड़ितो ने राहत सामग्री के लिए SDM को सौंपा पत्रक,जल्द राहत सामग्री नहीं मिलने पर तहसील घेराव की दी चेतवानी
बांसडीह,बलिया। तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर आई बाढ़ से आम लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ ने सभी का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तहसील क्षेत्र में इस वर्ष भी आई बाढ़ ने क्षेत्र के रामपुर नंबरी, रेंगहा, चितविसाव खुर्द, काकटी को अपने जद में ले लिया है। इन गांवों को अभी तक कोई प्रशासनिक मदद नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को छात्र संघर्ष समिति के संयोजक और छात्र नेता नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप राहत सामग्री प्रदान करने की मांग किया है।
यह भी पढ़े - बलिया : पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट,तीन पर FIR
यह भी पढ़े - बलिया : मारपीट कर घायल करने के मामले में रेवती एक व्यक्ति पर FIR
उपजिलाधिकारी को दिए पत्रक में ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर नंबरी, रेंगहा, चितविसाव खुर्द, काकटी गांव के लोग बाढ़ की विभीषिका से घिरे हुए थे,प्रशासन द्वारा इन गांवों के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया। दुबारा उपरोक्त गांव को फिर से बाढ़ ने अपने जद में ले लिया है लेकिन किसी प्रकार की राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितो को नहीं मिली है। ग्रामीणों ने प्रशाशन से मांग किया है कि शासन द्वारा निर्धारित बाढ़ राहत सामग्री का वितरण तत्काल किया जाए अन्यथा की स्थिति में सभी ग्रामीण तहसील का घेराव करेंगे। मौके पर संजय यादव,बृजेश यादव,अभिषेक सिंह,नागेंद्र यादव,राजेंद्र सिंह,सुनील यादव, सर्वजीत पाल सुरेंद्र यादव भगवान यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।