बलिया : भारी बारिश से विद्युत व्यवस्था बेपटरी,विभाग का 11 लाख रुपए से अधिक का हुआ नुकसान,आपूर्ति बहाल कराने में युद्धस्तर पर कार्य जारी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : भारी बारिश से विद्युत व्यवस्था बेपटरी,विभाग का 11 लाख रुपए से अधिक का हुआ नुकसान,आपूर्ति बहाल कराने में युद्धस्तर पर कार्य जारी

     


    बांसडीह बलिया। बीते शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। रात में हुई तेज बारिश से जगह-जगह विशालकाय पेड़ो के विद्युत खंभों और हाइटेंशन तार पर गिरने से बीते करीब 16 घंटे से बांसडीह,मनियर,सैदपुरा,मालदा,गौरमदनपुर,सलेमपुर एवं जाम उपकेंद्रों से संबंधित गांवों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बारिश के कारण हजारों की आबादी को 16 घंटे से ज्यादा समय से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। चरमराई विद्युत व्यवस्था के कारण लोगों के दैनिक कार्यों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है हालांकि विद्युत विभाग द्वारा आपूर्ति बहाल कराने के लिए विद्युत कर्मी लगातार लगे हुए है।



    इस संबंध में अधिशासी अभियंता ई राजकुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक बरसात एवं तेज हवाओं के कारण विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति सामान्य रखने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत तारों के मध्य लगे पोल भी टूट कर गिर पड़े है। भारी बारिश से खंड के अंतर्गत 350 से अधिक पोल , 55 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए ,इस आपदा में विद्युत विभाग का 11 लाख से अधिक रुपए का नुकसान हो चुका है। ई राजकुमार सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा अत्यधिक बारिश में भी गिरे हुए पेड़ों को हटाकर और विद्युत पोलों को बदलकर अधिकतर स्थान पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर लिया गया।

    बांसडीह की स्थिति

    भारी बारिश से 132 केवीए पवार स्टेशन हुसैनाबाद से 33 हजार केवीए की लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी विद्युत खंभे गिरने से लाइन खराब है,युद्ध स्तर पर मरम्मत कर कार्य प्रारंभ है। हुसैनाबाद पवार स्टेशन से आने वाली लाइन की मरम्मत के लिए क्षेत्र के सभी लाइनमैन सहित अन्य कर्मियों एवं अधिकारियों को लगाया गया है। मै मौके पर खुद कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हु। उन्होंने जनता से खेद प्रकट करते हुए कहा कि सभी हमारे संविदा कर्मचारी एवं विभागीय कर्मचारी लगातार हो रही बारिश के बावजूद फील्ड में कार्य कर रहे हैं ,अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी विद्युत उपभोक्ताओं को सामान्य आपूर्ति देने के लिए प्रयासरत है ,जल्द ही मरम्मत का कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।