बलिया : बारिश से पेड़ हुआ धराशाई,महिला की मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बारिश से पेड़ हुआ धराशाई,महिला की मौत

     


    बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही गांव में शुक्रवार से ही हो रही बारिश से घर के पास खड़ा सिरस का विशाल पेड़ शनिवार को अचानक गिर घर पर गिर गया और उसकी चपेट में आने से 50 वर्षीय फूल कुमारी पत्नी रविन्द्र राजभर की दर्दनाक मौत हो गई।

    परिजनों ने बताया कि बारिश के बीच फूल कुमारी स्नान कर घर के अंदर कपड़ा बदल रही थीं। तभी अचानक पास खड़ा सिरस का पेड़ भर भराकर उनके घर पर गिर पड़ा। देखते ही देखते वह मलबे के नीचे दब गईं,किसी को कुछ समझ आता इससे पहले ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति रविन्द्र राजभर प्राइवेट नौकरी करते हुए बेंगलुरु में रहते हैं। परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव का अंतिम परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी