बलिया : युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र,पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
बांसडीह,बलिया। पार्टी की अनैतिक गतिविधियों से असंतुष्ट युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटक दिया है।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश तिवारी ने अपना त्यागपत्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह को सौंपते हुए आरोप लगाया कि नई कार्यकारणी का गठन मनमाने तरीके से किया गया है। पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकताओं को बाहर कर मनमाने तरीके से अपने चहेतो को पद बांटे गए। उन्होंने आरोप लगाए कि युवा जिलाध्यक्ष का पद भी पार्टियों की नीतियों के विपरीत मनमाने तरीके से प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकताओं को दरकिनार कर किसी अन्य को दे दिया गया।वही जिला उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व में जो पदाधिकारी पार्टी की सेवा करते थे उनको भी जिला स्तरीय नई कमेटी में जगह नहीं मिल पाई है, जिसके कारण में संगठन से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।
