बलिया : ठगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम से पैसे डबल करने का दिया झांसा,युवक से 18 लाख रुपए की हुई ठगी
बांसडीह,बलिया । सोसल मिडिया प्लेटफॉर्म पर दिए गए एक लिंक के माध्यम से 18 लाख रूपया दुगना करने का लालच देकर हालपुर गांव के एक युवक से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित भी उसी टेलीग्राम ग्रुप का सदस्य है जिस ग्रुप में यह धोखाधड़ी की है।
कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी अभिजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि "यूएनआई क्लो फाइनेंस" नामक एक ग्रुप से सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम से जुड़ा था। ग्रुप में एक लिंक आया था जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया गया था। इस ग्रुप के माध्यम से मैंने अठ्ठारह लाख रूपया ग्रुप में लिंक के माध्यम से दिया था। इसके कुछ दिन बाद लिंक का ग्रुप बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह ग्रुप फर्जी था और मूल पता छिपाते हुए मेरे साथ धोखाधड़ी किया गया हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2023 की धारा 318 (4) व सूचना प्रौद्योगिकी की (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाल ने की लोगो से अपील
कोतवाल राकेश उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम से सतर्क करने के लिए लगातार क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों से बचने का एकमात्र तरीका खुद को समझदार बनाए किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक को न खोले,अपने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी के साथ शेयर न करे,अपना बैंकिंग कार्ड या बैंकिंग आई डी पासवर्ड शेयर न करे।
