बलिया : मनियर में विद्युत स्पर्शघात से हुई युवक की मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : मनियर में विद्युत स्पर्शघात से हुई युवक की मौत

     

    फोटो - मृतक मंटू तुरहा की फाइल फ़ोटो 

    बलिया । जनपद के मनियर कस्बा निवासी एक युवक की बुधवार की दोपहर विद्युत स्पर्शघात से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों व उनके साथ आई भीड़ ने अस्पताल पर समुचित उपचार न होने का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


    मनियर कस्बे के वार्ड न दो निवासी 25 वर्षीय मंटू तुरहा पुत्र राजेंद्र तुरहा बुधवार को शक्ति कटरा में स्थित किसी दुकान पर बिजली का कोई फॉल्ट ठीक करने गया था वह शक्ति कटरा में सीढ़ी पर चढ़कर विद्युत तार जोड़ रहा था कि विद्युत तार में आई करंट से वह सीढ़ी से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों और परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है घटना के बाद अस्पताल पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था उचित उपचार नहीं मिलने से युवक की मौत हुई है। 

    घटना का समाचार पाकर पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ,पूर्व चेयरमैन भीम गुप्ता सहित आदि लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। पत्नी रंभा ,माता कलावती ,भाई बबलू सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका की एक लड़की सोनम एक वर्ष की है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती भी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

     इस संबंध में मनियर थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मृतक के पिता से तहरीर मिली  है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरीके से इत्तेफाकिया बताया जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।