बलिया : कस्बे में गिरी आकाशीय बिजली,बाल बाल बचे परिवार के लोग,कई घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण हुए खराब
बांसडीह,बलिया। शुक्रवार देर शाम से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बारिश के दौरान करीब रात्रि 11:30 के आसपास कस्बे के उत्तर टोला वार्ड नंबर 4 की निवासिनी शांति देवी पत्नी ओमप्रकाश तिवारी के तीन मंजिले घर की सीढ़ी वाले छत पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई वहीं आसपास के कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए, वहीं कई घरों की बिजली लाइन खराब होने से आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल बाल बच गए।
कस्बे के उत्तर टोला निवासी मन जी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में तेज बारिश हो रही थी रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के मै परिवार के साथ सोया था कि रात्रि में तेज आवाज के हुई और पास में लगा स्टेबलाइजर से धुंआ निकलने लगा। पड़ोस में रहने वाले सुधाकर तिवारी ने बताया कि तेज आवाज हुई और मेरे इनवर्टर और पंखा फुक गया करीब दस हजार रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं निठाली मिस्त्री का पंखा जल गया है। मणिशंकर तिवारी के घर का इनवर्टर और बल्ब खराब हो गए हैं। वहीं इस घटना में कई घरों के टीवी,फ्रिज आदि खराब हो गए है।
