बलिया : नगर पंचायत बांसडीह में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 "समृद्धि का शताब्दी पर्व" महाअभियान के तहत गोष्ठी आयोजित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : नगर पंचायत बांसडीह में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 "समृद्धि का शताब्दी पर्व" महाअभियान के तहत गोष्ठी आयोजित




    बांसडीह,बलिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित उत्तर प्रदेश @2047 "समृद्धि का शताब्दी पर्व" महाअभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत बांसडीह के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह, सभासदगण, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, व्यापारी वर्ग और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में स्थानीय स्तर से सुझाव एकत्रित करना था।

    यह भी पढ़े -बलिया : युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र,पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

    कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नगरीय विकास, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, आधारभूत संरचना, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे विषयों पर अपने विचार रखे,अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त सभी सुझावों और विचारों को संकलित कर शासन को भेजा जाएगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय जरूरतों और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

    नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह महाअभियान नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दें, ताकि बांसडीह को विकसित नगरों की श्रेणी में शामिल किया जा सके।गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि विकसित उत्तर प्रदेश @2047 की परिकल्पना को साकार करने में बांसडीह नगर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।विचार गोष्ठी में अनिल कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा ,नसरुद्दीन, अशोक कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, छट्ठू चौहान, अनमोल कुमार गुप्ता,मनोज साहू, सुरेश मिश्रा, काली मिश्रा ,राहुल सिंह, अंकित मिश्रा आदि रहे