बलिया : स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित वक्ताओं ने कहा— नेताजी के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित वक्ताओं ने कहा— नेताजी के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि


     बांसडीह,बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को एक मैरिज हाल में सादगीपूर्वक मनाई गई।

    यह भी पढ़े -बलिया : बांसडीह में साक्षी टाइल्स एवं मार्बल स्टोर शो रूम का भव्य उद्घाटन

    वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवाद की विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। नेताजी का राजनीति में उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना था।
    सभा को संबोधित करते हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने कहा कि नेताजी ने संघर्षों से राजनीति की शुरुआत की और समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिलाया। 
    जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि नेताजी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। समाजवाद, समानता और भाईचारे की भावना उनके हर कार्य में दिखाई देती थी।कहा कि मुलायम सिंह यादव की राजनीति में जनसेवा केंद्र में थी, आज उनकी नीतियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।
    इस अवसर पर रामबचन यादव, विश्राम चौधरी, उपेंद्र सिंह, उमेश मिश्र, सुजीत सिंह परिहार, संकल्प सिंह, लालू मिश्र, विनय गोंड, चंद्रशेखर यादव, रामलक्षण राजभर, शिवनारायण राय, सुजीत सिंह परिहार, अमित कुमार सिंह,प्रभात मौर्य, मयंक पांडे, ठाकुर राजकुमार,नंदलाल यादव,बिहारी पांडे , लाखपती देवी,अखिलेशी देवी,रीता bharti सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।