Ballia Breaking: SP बलिया ने किया पांच निरीक्षक सहित दस पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,जाने कौन कहा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    Ballia Breaking: SP बलिया ने किया पांच निरीक्षक सहित दस पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,जाने कौन कहा

     


    बांसडीह,बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए मंगलवार की देर शाम पांच निरीक्षकों और पांच उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था और प्रशासनिक हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।  प्रमुख बदलावों में सिकंदरपुर से प्रवीण सिंह को बांसडीह  कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, वहीं बांसडीह के कोतवाल राकेश उपाध्याय को प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है।वही नागरा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    निरीक्षकों के स्थानांतरण:

    • मूलचंद चौरसिया: बैरिया से सिकंदरपुर 
    • प्रवीण कुमार सिंह: सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक से बांसडीह कोतवाली
    • राकेश कुमार उपाध्याय: बांसडीह प्रभारी निरीक्षक से  प्रभारी अपराध शाखा
    • विपिन सिंह: प्रभारी अपराध शाखा से बैरिया के प्रभारी निरीक्षक
    • राजेंद्र प्रसाद सिंह: पुलिस लाइन से हल्दी थाना प्रभारी

    उप-निरीक्षकों के स्थानांतरण:

    • संजय मिश्र: रेवती से नागरा के थानाध्यक्ष
    • राजेश बहादुर सिंह: गढ़वार के थानाध्यक्ष से रेवती के थानाध्यक्ष
    • अखिलेश चंद्र त्रिपाठी: प्रभारी जनसूचना से भीमपुरा थानाध्यक्ष 
    • अजय कुमार त्रिपाठी : नागरा से पुलिस लाइन। 
    • हितेश कुमार : भीमपुरा से गढ़वार