बलिया : शुक्रवार की रात्रि में बांसडीह में हुए खूनी संघर्ष में पांच गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : शुक्रवार की रात्रि में बांसडीह में हुए खूनी संघर्ष में पांच गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

     


    बांसडीह,बलिया। बीते शुक्रवार की देर रात आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुए वाद विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या के प्रयास,बलवा आदि के दर्ज गंभीर मामले में पुलिस ने मामले से जुड़े दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त मामले से संबंधित अभियुक्तों में राजवारवीर निवासी प्रथम पक्ष के पंकज वर्मा, लव वर्मा पुत्रगण हरिकृष्ण वर्मा एवं कस्बा के निमियागढ़ निवासी द्वितीय पक्ष के दिनेश तुरहा,गणेश तुरहा पुत्र स्व पारसनाथ तुरहा एवं सुनील तुरहा पुत्र तेजू तुरहा को हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेजा गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

    आपको बता दे कि बीते शुक्रवार की रात्रि में मांगलिक कार्य में भोजन के दौरान दोनों पक्षों में गंभीर मारपीट हो गई,इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे परिवारीजनों ने सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया था,जहां घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

    बताया जा रहा है कि कस्बे के राजवरवीर,शाहपुर निवासी कुश वर्मा (21),पंकज वर्मा (21) ,लव वर्मा(21) क्षेत्र के पोखरेंडा गांव में मां लक्ष्मी जी विसर्जन की पूर्णाहुति में प्रसाद ग्रहण करने गया था। जहां इनके पड़ोसी जीतेंद्र तुरहा(22),दिनेश तुरहा(21),महेश तुरहा (25),गणेश तुरहा (23) आदि भी प्रसाद ग्रहण गए हुए थे। वही किसी बात को लेकर कुश वर्मा से वाद विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने मामले को तुल पकड़ते देख दोनों पक्षों के बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। घर पहुंचने पर एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में पुनः बाद विवाद प्रारंभ कर दिया, वाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों से करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।