बलिया : भारी बारिश ने बिगड़ा दशहरा मेला,आयोजक और दुकानदारों में मायूसी
फोटो - भारी बारिश से पानी में डूबा गांधी चौक
बांसडीह,बलिया। दोपहर से हो रही भारी बारिश ने दशहरा मेला की रौनक को खत्म कर दिया है। दो घंटे की लगातार हुई बारिश से बड़ी बाजार में जगह-जगह लगने वाला मेला में घुटने भर पानी भर गया।भारी बारिश से मेला में विभिन्न प्रकार के दुकानदारों को काफी क्षति उठानी पड़ी। वही पूजा पंडालों के आयोजक भी इस भारी बारिश से परेशान दिखे श्रद्धालुओं के आने से पूजा पंडालों को भी आर्थिक रूप से काफी मदद मिलती थी लेकिन इस बारिश ने आयोजकों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
आपको बता दे कि दशहरा पर्व पर बांसडीह क्षेत्र में कस्बा सहित आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से मेला देखने और मा दुर्गा के दर्शन के लिए भारी भीड़ लगती रही है। वही ऐसे में कस्बे के साथ दूरदराज से आए दुकानदार कई दिन पहले से आकार दुकानें सजा लेते हैं। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती रही है, लेकिन इस बार नवमी के दिन हुई भारी बारिश से दुकानदार मायूस दिखे।कस्बे के फास्ट फूड व्यापारी ने बताया कि सुबह से धूप हुई थी हमने छोला,बर्गर,टिकिया, चाट,चौमिंग आदि का भोज्य पदार्थों को बड़ी मात्रा में बनवाया था लेकिन दोपहर दो बजे से हो रही भारी बारिश से दुकान पर कोई ग्राहक नहीं आया और सब नुकसान हो गया।
वही जलेबी के दुकानदार ने बताया कि बड़ी मात्रा में खाद पदार्थ के लिए सामग्री बनवाईं थी कोई ग्राहक नहीं आया। वही मेला में खिलौने की दुकान लगाए बैठे मुमताज ने बताया कि उधार पैसे लेकर खिलौने लाया हु अगर ऐसे ही बारिश होती रहीं तो मेरी सारी पूंजी डूब जाएगी। इस भारी बारिश ने आयोजक मंडल सहित दुकानदारों को काफी आर्थिक क्षति पहुंचाई है।



