बलिया : बांसडीह में युवक के मोबाइल पर आया ओटीपी और उड़ गए 50 हजार
बांसडीह,बलिया। साइबर क्राइम क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है,पुलिस रोजाना मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक कर रही लेकिन उसके बाद भी साइबर ठग नए नए तकनीक की मदद से लोगों के खून पसीने की कमाई उनके बैंक खाते से उड़ा दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -बलिया : आपसी रंजिश में महिला समेत परिवार को पीटा,FIR दर्ज
ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड का है जहां पीड़ित के मोबाइल पर एक ओटीपी आया और उसके बैंक खाते से साइबर ठगो ने 50 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दे डाला। क्षेत्र के चोर कैंड निवासी पीड़ित राहुल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 25 सितंबर को दोपहर में 12:58 बजे मेरे मोबाइल पर एक ओटीपी आया है इसके कुछ देर बाद ही मेरे मोबाइल पर बैंक से 50 हजार रुपए कटने का एक नोटिफिकेशन आ गया जो मेरे द्वारा नहीं निकले गए थे। पीड़ित राहुल की शिकायत पर पुलिस अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
