बलिया : आपसी रंजिश में महिला समेत परिवार को पीटा,FIR दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : आपसी रंजिश में महिला समेत परिवार को पीटा,FIR दर्ज

     


    बांसडीह (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक महिला और उसके परिवार को कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। पीड़िता उमा देवी ने कोतवाली में दर्ज शिकायत में बताया कि जब वह घर लौट रही थीं, तो बिंदा देवी, सीमा देवी, श्रीचंद राजभर, हरनाथ और बबीता समेत पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने पहले गालियां दीं और विरोध करने पर लात घूंसों और डंडे से उमा देवी को पीटा। उन्हें बचाने आईं उनकी दो बहुओं सरोज देवी और रूमा देवी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर परिवार को बचाया। जाते-जाते हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने महिला की।शिकायत पर सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।