बलिया : बांसडीह में भैंस धोना बना विवाद का कारण,FIR दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में भैंस धोना बना विवाद का कारण,FIR दर्ज

     


    बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के चोरकैण्ड गांव में भैंस धोने के पानी को लेकर शुरू हुए एक मामूली विवाद ने दो दिन के भीतर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पहली घटना में एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटा गया, जबकि दूसरी घटना में उसके साथ उसकी भाभी को भी गंभीर चोटें आईं। 

    यह भी पढ़े -बलिया : बांसडीह में युवक के मोबाइल पर आया ओटीपी और उड़ गए 50 हजार

    कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड निवासी शिकायतकर्ता शाहबुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर  बताया कि यह घटना पड़ोसियों के साथ हुई, जिसमें शबनम खातून, समसुद्दीन, आयशा खातून, और गुड्डी खातून समेत चार लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर उन्हें मारपीट।कर घायल कर दिया। पड़ोसी शबनम खातून उनके दरवाजे पर भैंस धो रही थीं, जिसका पानी शाहबुद्दीन के दरवाजे पर जमा हो रहा था। जब शाहबुद्दीन ने इस पर आपत्ति जताई, तो शबनम खातून ने कथित तौर पर उन्हें लाठी डंडे से मारा, जिससे उनके सिर और शरीर पर चोटें आईं।

    यह भी पढ़े -बलिया : आपसी रंजिश में महिला समेत परिवार को पीटा,FIR दर्ज

    यह भी पढ़े -बलिया : बांसडीह में गंगा आरती का भव्य आयोजन,लोगो ने आयोजक समिति के साथ चेयरमैन का किया आभार

     शिकायतकर्ता ने बताया कि पहली घटना से उपजे रंजिश के कारण, दोबारा 30 सितंबर को दिन में चारों आरोपी शबनम, समसुद्दीन, आयशा और गुड्डी ने उन्हें और उनकी भाभी रुखसाना खातून को घेर लिया और लाठी डंडों से पीटा। इस हमले में शाहबुद्दीन और रुखसाना खातून दोनों को चोटें आई हैं। उनकी भाभी रुखसाना खातून का इलाज बांसडीह में चल रहा है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।