बलिया : पुरानी रंजिश मारपीट,दो नामजद सहित चार पर FIR - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पुरानी रंजिश मारपीट,दो नामजद सहित चार पर FIR


     बांसडीह (बलिया)। बांसडीह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में पुलिस ने दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। । कैथवली (मठिया) निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया की उनके भतीजे विशाल कुमार और वीरू बांसडीह से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरसदेवता मंदिर के पास मेन रोड पर गांव के धीरज साहनी, अभय साहनी और दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी साइकिल को टक्कर मारकर रोक दिया। हमलावरों ने दोनों युवकों को पकड़कर लात घूसों से बुरी तरह पीटा। जिससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी भागने से पहले जान से मारने की धमकी भी देकर गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।