बलिया : बांसडीह चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात,नगर विकास पर हुई चर्चा, चेयरमैन ने प्रमुख मांगों से कराया अवगत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात,नगर विकास पर हुई चर्चा, चेयरमैन ने प्रमुख मांगों से कराया अवगत

     


    बांसडीह,बलिया। स्थानीय नगर पंचायत के समाजवादी पार्टी के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बबलू ने मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दिया है। हालांकि चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से यह मुलाकात नगर के सर्वांगीड़ विकास के लिए था।

    बता दे कि स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह अपने भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह के साथ नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, नगर पंचायत के सीमा विस्तार सहित जनहित के प्रमुख विकास पर चर्चा कर नगर विकास के लिए कई प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

    चेयरमैन सुनील सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर में हुए प्रमुख विकास कार्यों में बड़ी बाजार में तालाब सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण, संपूर्ण वार्डो में सड़क निर्माण,स्वच्छ पेयजल हेतु नई पानी टंकी का निर्माण,नगर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था,विभिन्न वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दिया। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण,आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए नगर पंचायत स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सरहना किया है। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर देते हुए कहा है कि नगर विकास के लिए शासन गंभीर है। नगर पंचायत के समुचित विकास के लिए शासन को अन्य विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से नगर विकास के सारे कार्य जल्द ही सम्पन्न होंगे।