बलिया : कल होगा RSS का हिंदू सम्मेलन
बांसडीह,बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के सप्त चरण के कार्यक्रमों में तृतीय चरण में न्याय पंचायत स्तर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार को क्षेत्र के खरौनी में किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख शांत रंजन होंगे
READ ALSO - बलिया : बांसडीह में फिर चोरी की घटना,वर्तन,अनाज सहित दो बकरे गायब
इसकी जानकारी देते हुए संघ के सहजिला कार्यवाह सौरभ सिंह परिहार ने बताया कि अगले एक साल तक यूपी के 3 करोड़ परिवारों तक संघ पहुंचेगा। संघ की ओर से प्रदेश की हर न्याय पंचायत में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए संघ हिंदुओं को राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए जागृत करने के साथ पंच परिवर्तन को भी जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान करेगा।
आपको बता दे कि विजयादशमी से आरएसएस के शताब्दी वर्ष की शुरुआत हुई है। शताब्दी वर्ष अगले साल विजयादशमी 2026 को समाप्त होगा। संघ ने शताब्दी वर्ष तक प्रदेश की हर न्याय पंचायत में संघ की शाखा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही हर ग्राम पंचायत में किसी ने किसी रूप में संघ की उपस्थिति दर्ज कराने का भी लक्ष्य है। संघ ने शताब्दी वर्ष में अपने विस्तार के साथ हिंदू धर्म के हर तबके को अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पहले चरण में संघ ने 2 से 12 अक्टूबर तक हर नगर में पथ संचलन का आयोजन कर अपनी शक्ति और उपस्थिति का परिचय कराया था।उसके बाद संघ के तरफ से लगातार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में हिंदूत्व और भारत माता की प्रति अपनी आस्था जागृत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
