बलिया : भाजपा ने SIR कार्य में सक्रियता निभाने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : भाजपा ने SIR कार्य में सक्रियता निभाने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित



    बांसडीह,बलिया। भाजपा शक्ति केंद्र बांसडीह नगर के सभी बूथ अध्यक्ष बूथ प्रवासी और बीएलए की संयुक्त बैठक आज भाजपा एसआईआर बांसडीह विधानसभा के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा के आवास पर संपन्न हुई।

    जिसमें नगर में एसआईआर कार्य में सक्रियता निभाने वाले कार्यकताओं को सम्मानित किया गया।आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये मतदाता गहन पुननिरीक्षण अभियान बांसडीह विधानसभा के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर अभियान की तारीख 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

    बांसडीह नगर के सभी बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रवासी और बीएलए इस अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दे और शत प्रतिशत इस अभियान को सफल बनावे,श्री ओझा ने कहा कि पार्टी इस अभियान को बहुत गंभीरता से ले रही है और कार्यकता विशेष रूप से इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में बोगस और फर्जी नामों को चिन्हित का उन्हें मतदाता सूची से हटाने के लिये संबंधित अधिकारी को सूची सौंपे।आयोजित बैठक में एसआईआर में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पार्टी के बूथ अध्यक्ष,और बीएलए को सम्मानित किया गया।इस मौके पर मूनजी गोंड,तेजबहादुर रावत,चंद्रमा गिरी,शिवम गुप्ता,अरुण पांडेय,बलिराम साहनी, रजत श्रीवास्तव,राजेश प्रजापति,विजय रावत,विवेक गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन भाजपा बांसडीह मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने किया।