बलिया : सोसल मीडिया पर स्टेट्स लगाने के लिए हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सोसल मीडिया पर स्टेट्स लगाने के लिए हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर



    बांसडीह,बलिया। कोतवाली क्षेत्र के कीर्तपुर चट्टी के पास पुरानी और सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टेट्स लगाने के  लिए हुए विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़े -बलिया :न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ FIR

    पीड़ित युवक के परिजन ने देवबहादुर यादव द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उनका भतीजा शैलेंद्र यादव गुरुवार की शाम कीर्तिपुर चट्टी पर दवा खरीदने के लिए गया हुआ था।सोसल मीडिया पर स्टेट्स लगाने की बात को लेकर विपक्षी अनीश यादव, बंटी यादव निवासी फिरंगी टोला खरौनी गाली गलौज करने लगे। मना करने पर अचानक जान से मारने की नीयत से भतीजे को जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद शेड्यूल होने पर विपक्षी धमकी देते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने मेरे भतीजे को इलाज  के लिए बांसडीह लाया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया।अभी भी घायल युवा की स्थिति गंभीर है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।