बलिया : पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित हुए अभिमीत,मिल रही है बधाईयां - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित हुए अभिमीत,मिल रही है बधाईयां

     


    बांसडीह,बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत क्षेत्र के बड़सरी निवासी अभिमीत तिवारी को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

    READ ALSO -बलिया : तहसील स्तरीय टैलेंट खोज प्रतियोगिता में अवनीश प्रथम,SDM बांसडीह ने किया पुरस्कृत

    अभिमीत के इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व अभिमीत स्पेशल टास्क फोर्स में टाइगर अवॉर्ड व पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त कर चुके हैं। ये मूलतः बांसडीह विधानसभा केvग्राम पंचायत बड़सरी के निवासी हैं। इनके पिताजी स्व रणजीत तिवारी भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।इनके बड़े भाई अभिजीत तिवारी गांव के प्रधान रह चुके हैं और

    वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बलिया के जिला महामंत्री है।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के विधायक श्रीमती केतकी सिंह व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री संजय मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है।