बलिया :बांसडीह में रिश्तों का विश्वासघात: दोस्त की पत्नी से शादी के बाद दूसरी शादी की तैयारी, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
फोटो - बच्चे के साथ कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला
बांसडीह,बलिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मशार,दोस्ती और प्यार में विश्वासघात करने का काला सच सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपने दोस्त की पत्नी से शादी रचाने के बाद पुनः दूसरी शादी की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रेमिका बनी पत्नी रोशनी ने अब पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा का है,जहां गांव निवासी मुन्नीलाल और टंडवा गांव निवासी राजकुमार की वर्षों पुरानी दोस्ती चली आ रही हैं, जो एक महिला को लेकर ऐसी उलझन में फंसी की रिश्तों को शर्मशार करती चली गई।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि पिंडहरा निवासी मुन्नीलाल पेशे से वाहनों का पेंटर है,जो पढ़ाई के दौरान ही शिवरामपुर निवासी रोशनी से इश्क कर बैठा,समय ने करवट बदली और रोशनी ने वर्ष 2011 में टंडवा गांव के राजकुमार के साथ प्रेम विवाह कर लिया। रोशनी और राजकुमार की शादी होने के बाद भी रोशनी के लिए मुन्नीलाल का प्रेम कम होने के बजाय लगाता बढ़ता रहा। सूत्रों के अनुसार मुन्नीलाल ने बाद में अपने दोस्त राजकुमार की शादी किसी अन्य महिला से करवा दिया।जिसके बाद राजकुमार और रोशनी के बीच दूरियां बढ़ती गई और राजकुमार ने रोशनी को तलाक़ दे दिया। राजकुमार और रोशनी का तलाक होने के बाद दो अप्रैल 2023 को रोशनी ने अपने पुराने प्रेमी मुन्नीलाल के साथ स्थानीय शिव मंदिर में विवाह कर लिया और उसके बाद 17 अप्रैल 2023 को उन्होंने अपनी विवाह कचहरी में रजिस्टर्ड करवा लिया। इसके बाद दोनों ने बांसडीह रोड स्थित एक किराए के मकान में रहने लगे। बताया जा रहा है कि पहले पति से रोशनी की एक नौ वर्षीय संतान है,वही मुन्नीलाल से सात माह का एक संतान है।
पीड़ित रोशनी ने पुलिस को शरीर देखकर आरोप लगाया है कि अब मुन्नीलाल पत्नी करते हुए दूसरी शादी की तैयारी में जुटा हुआ है,विरोध करने पर मारपीट करता है,भोजन पानी भी बंद कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने इस प्रकरण में कई बार पंचायत भी किया लेकिन मामला हल होने के बजाय उलझता ही चला गया।रिश्तो की इस उलझी दास्तां पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सब की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है। महिला दो बच्चों के साथ परेशानहाल में न्याय के लिए भटक रही है।
