बलिया : बांसडीह में मंडलीय टीम का सघन निरीक्षण: 20 स्वास्थ्य इकाइयों की जांच, खामियों पर दिए निर्देश - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में मंडलीय टीम का सघन निरीक्षण: 20 स्वास्थ्य इकाइयों की जांच, खामियों पर दिए निर्देश




    बांसडीह (बलिया)।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के क्रम में रविवार को मंडलीय दो सदस्यीय टीम ने बांसडीह ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आदेश पर टीम ने क्षेत्र की कुल 20 चिकित्सा इकाइयों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और संचालित कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत परखी। 

    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र आर्या एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के जनपद स्तरीय अधिकारी हरिशंकर त्रिपाठी की दो सदस्यीय टीम ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान ब्लाक के विभिन्न केंद्रों का सहयोगात्मक प्रवेक्षण किया। इस दौरान टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर के साथ साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उपकेंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और खामियों पर संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिया। 

    READ ALSO - बलिया :बांसडीह में रिश्तों का विश्वासघात: दोस्त की पत्नी से शादी के बाद दूसरी शादी की तैयारी, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार


    रविवार को टीम ने ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले में आने वाले मरीजों की संख्या, उपलब्ध दवाओं के स्टाक और जांच सुविधाओं की समीक्षा की। टीम ने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बेहतर इलाज मिलना चाहिए।निरीक्षण के दौरान टीम के साथ सीएचसी बांसडीह के अधीक्षक डा. प्रणय कुणाल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक भी मौजूद रहे। टीम ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया,टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी उन्मूलन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।