बलिया : सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान के आगमन पर क्षेत्र में जश्न का माहौल, फूलों की बरसात कर किया जवान का स्वागत
बांसडीह,बलिया। बांसडीह नगर पंचायत निवासी जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात मुद्रिका प्रसाद के सेना से रिटायर होने के बाद बांसडीह पहुंचने पर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया स्वागत में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता समाजसेवियों के अलावा बड़ी सख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -बलिया :SP बलिया ने बदला दस उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र
सेवानिवृत सीआरपीएफ जवान मुद्रिका प्रसाद जैसे ही बांसडीह पहुंचे भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा और मुद्रिका प्रसाद को फूल मालाओं से लाद दिया गया।अपने स्वागत से अभिभूत मुद्रिका प्रसाद ने कहा कि देश की सेवा करने के बाद आज जब रिटायर होकर अपने घर आया हु तो लगा कि लोगो के मन में सेना के जवान के प्रति कितना सम्मान आज इस सम्मान से हम कृतज्ञ है।
भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि देश की रक्षा के लिये जम्मू कश्मीर में तैनात रहे मुद्रिका प्रसाद जैसे जवानों पर हमें गर्व है जो देश की रक्षा के लिये पूरे देश को अपना परिवार मानकर बार्डर पर डटे है और खुद जगाकर देश की जनता को चैन की नींद सोने दे रहे है।अशोक पांडेय,द्वारिका प्रसाद,चंद्रिका प्रसाद,अभिषेक मिश्रा,सुंदरिका प्रसाद,अनिल पांडेय,उमेश कुमार,अवनीश पांडेय,मुकेश कुमार,सुरेश कुमार सहित आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


