बलिया : बांसडीह में जूते चप्पल की होलसेल दुकान में भीषण आग,लाखों रुपए का नुकसान का अंदेशा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में जूते चप्पल की होलसेल दुकान में भीषण आग,लाखों रुपए का नुकसान का अंदेशा

    बांसडीह,बलिया। बांसडीह, सहतवार मार्ग पर  कस्बा में स्थित व्यापारी हरीश गुप्ता के मकान में ही की होलसेल व रिटेल की दुकान है।


     मंगलवार की सायं भीषण आग लग गई। आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी हैं जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया हैं। 


    आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में धुंआ फैल गया और आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पानी खत्म होने से वापस चली गयी।जिले से आई दूसरी गाड़ी भी आग बुझाने में असफल रही। बाद में बैरिया से अग्निशमन की तीसरी गाड़ी आने के बाद दो घंटे बाद फायर बिग्रेड के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारण दुकान में रखे जूता चप्पल सहित घर गृहस्थी का सभी समान जलकर राख हो गईं। इस घटना हरीश गुप्ता को भारी नुकसान हुआ है।  एहतियातन प्रशासन ने बिजली काट दी है


    ख़बर अपडेट की जा रही है.....