बलिया : डॉ. अरुण कुमार तिवारी बने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक, क्षेत्र में हर्ष
डॉ अरुण कुमार तिवारी,चिकित्साधिकारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बांसडीह
बांसडीह (बलिया)।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक पद पर डॉ. अरुण कुमार तिवारी के मनोनयन की घोषणा होते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बांसडीह सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
डॉ. तिवारी के मनोनयन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि डॉ. तिवारी लंबे समय से सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। डॉ अरुण कुमार तिवारी वर्तमान में बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बतौर चिकित्साधिकारी सेवा दे रहे है।
इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।
क्षेत्रीय लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी तथा समाज के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सकेगी। इस मौके पर अरविंद चौबे,लक्ष्मण चौबे,मुरली मनोहर मिश्र,अर्चना तिवारी,सरोज तिवारी,रवि भूषण सिंह,ओंकार सिंह,भूपेंद्र कुमार आदि संभ्रांत लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

