बलिया : बांसडीह बड़ी बाजार में फायर ब्रिगेड कर्मियों और युवक के बीच विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह बड़ी बाजार में फायर ब्रिगेड कर्मियों और युवक के बीच विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति




    बांसडीह (बलिया)। कस्बे के बड़ी बाजार क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीच सड़क पर उत्तर प्रदेश फायर सेवा के कर्मियों और कस्बे के एक युवक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय फायर बिग्रेड पर कार्यरत कर्मी नीतीश कुमार,रणधीर कुमार और दिलीप अपने चार पहिया वाहन से खरीदारी करने बड़ी बाजार आए हुए थे,वापसी में अपनी वाहन को सड़क पर मोड़ रहे थे उसी समय विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में फायर ब्रिगेड के एक कर्मी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी हालांकि बाद में आपस में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि निरोधात्मक कार्यवाही की गई है, फिलहाल बाजार क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।