बलिया : T-10 टेनिस बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव बने अवनीश,लोगो ने दी बधाईयां
बांसडीह,बलिया। T-10 टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय भिगो दरभंगा बिहार की स्वीकृति पर फेडरेशन के महासचिव कैश आलम द्वारा बांसडीह विधानसभा ग्राम सभा केवरा के निवासी अवनीश मिश्रा सिंटू को टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन पूर्वांचल का सचिव नियुक्त किया गया है । उनका कार्यकाल 13 फरवरी 2027 तक रहेगा ।
अवनीश मिश्रा सिंटू ने बताया है कि उन्हें पूर्वांचल में T - 10 टेनिस बॉल क्रिकेट गतिविधियों को संगठित और विस्तार देने की जिम्मेदारी सौंप गई है ।उनका मुख्य उद्देश्य जिला एवं स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं को इस प्रारूप से जोड़ना के साथ क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना मुख्य है। फेडरेशन के सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना,अभिषेक आनंद सिन्हा,नीतीश कुमार,प्रतुल ओझा,मंडल अध्यक्ष भाजपा राकेश कुमार वर्मा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, मनोज साहू आदि विशिष्ट लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
