बलिया : बांसडीह में बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई, 6 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई, 6 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज

     



    बांसडीह (बलिया): विद्युत वितरण खंड बांसडीह ने बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने स्मार्ट मीटर बाईपास करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।अभियान के तहत औचक जांच में अनियमितता पाए जाने पर छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि कई उपभोक्ता पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में बदलाव के बाद बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं और मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

    17 मार्च को हुई जांच के बाद शिवरामपट्टी की सुरजी देवी व खनिया देवी, पूरा केवरा की सबिता देवी, सारंगपुर की सुमन व उमरावती देवी तथा रघुवर नगर के रामरूप सिंह के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 व 138 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने प्रीपेड मीटर का बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें। बैलेंस समाप्त होने पर सिस्टम स्वतः बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। ऐसे में बाईपास कर बिजली जलाना गंभीर अपराध है, जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान करें और वैध तरीके से ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा जेल भी जाना पड़ सकता है।