बलिया :ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
बलिया। ईद-उल-फितर त्योहार के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान एसपी ने आमजन से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

