बलिया : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल



    •  बांसडीह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को घर से दबोचा

    बांसडीह (बलिया): कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपित युवक को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

    स्थानीय पुलिस के अनुसार, 26 जून को पीड़िता के परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि केवटलिया चौबे निवासी संजीत कुमार राजभर उर्फ गोलू राजभर (22) ने उनकी नाबालिग पुत्री को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

    तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 184/2026 में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।