Ballia News : समाजसेवी विजय सिंह के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, शोकसभा में नम हुईं आंखें - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    Ballia News : समाजसेवी विजय सिंह के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, शोकसभा में नम हुईं आंखें

     


    बांसडीह (बलिया):  क्षेत्र नारायणपुर निवासी समाजसेवी विजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं आम जनमानस में गहरा दुःख व्याप्त है। लोगों ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को सुबह 11 बजे बांसडीह तहसील मुख्यालय के समीप पड़की तर सर्वदलीय शोक सभा के दौरान एक विशाल शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विजय सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सामाजिक योगदान और लोगों के प्रति सेवा का भाव हमेशा याद किया जाएगा। उनके जाने से समाज ने एक संवेदनशील और जनहित के लिए समर्पित व्यक्ति को खो दिया है शोकसभा में प्रमुख रूप से सपा नेता रणजीत चौधरी, यशपाल सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी पंडित सुरेन्द्र तिवारी,चंद्रशेखर यादव, हरिशंकर वर्मा,राजू सिंह,संजय वर्मा, दिवाकर वर्मा,अनिल वर्मा, अलीहसन सिद्दीकी, रमेश भारती, वीरबल राजभर, कमलाकार तिवारी, दुर्गा ठाकुर,अशोक भारती, प्रभुनाथ दास, भिखारी यादव, पूर्व प्रधान अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत विजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।