बलिया : रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, आज लखनऊ से पैतृक आवास खनवर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का बुधवार, 5 अगस्त 2026 को दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर 1:00 बजे लखनऊ स्थित आवास से पैतृक आवास ग्राम खनवर, रसड़ा (बलिया) के लिए रवाना होगा।
परिवार ने बताया कि खनवर स्थित आवास पर दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को आमजन के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे तक रखा जाएगा। इसके उपरांत अंतिम यात्रा बयासी घाट, बलिया के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
