क्लीनिक चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का इनवर्टर व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    क्लीनिक चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का इनवर्टर व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद


    बांसडीह रोड (बलिया): थाना बांसडीह रोड पुलिस ने क्लीनिक में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का इनवर्टर तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना बांसडीह रोड में तहरीर देकर बताया था कि 27 मई 2026 की रात रघुनाथपुर ब्लॉक के पास स्थित उसकी पत्नी की क्लीनिक का ताला तोड़कर चोर एसी, सिलेंडर, बैटरी, इनवर्टर, वाई-फाई मशीन, काउंटर और करीब ₹10 हजार नकद चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना बांसडीह रोड पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

    इसी क्रम में मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एसएस पैरामाउंट तिराहे के पास से पंकज यादव उर्फ दीपू यादव (25) एवं अनिल यादव (20), दोनों निवासी शंकरपुर, थाना बांसडीह रोड, को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का एक सफेद रंग का इनवर्टर बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP60AY7142) भी बरामद कर कब्जे में ले ली गई।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी पंकज यादव उर्फ दीपू यादव पर चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी अनिल यादव के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल माधवानंद सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल पाल, कांस्टेबल राहुल यादव, धीरज यादव, सौरभ पाण्डेय, विशाल साहनी और रामजनक शामिल रहे।